Datia News : दतिया । जन शिक्षण संस्थान दतिया द्वारा भारत का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को सावन की हरियाली तीज के मौके पर कार्यक्रम में शामिल प्रशिक्षार्थियों द्वारा मेंहदी एवं ग्रीन ड्रेस प्रतियोगता रखी गई। इस मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों को मेंहदी लगाई गई।

कार्यक्रम में एनआरएलएम से डी.पी.एम. संतमति खलको, नित्या चतुर्वेदी, नीतू तिवारी, रचना गुप्ता, रुचि मोर, तृप्ति खरे, शैजल तिलवानी, मनोरमा मिश्रा एवं जन शिक्षण संस्थान की निदेशक निधि तिवारी उपस्थित रही।
आयोजन के दौरान जन शिक्षण संस्थान के विभिन्न प्रशिक्षणों के करीब 120 प्रशिक्षार्थियों द्वारा ग्रीन ड्रेस प्रतियोगिता एवं मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लिया गया। जिसमें मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर करिश्मा माली रही। जबकि िद्वतीय स्थान ऐश्वर्या सेन व तृतीय स्थान पर नेहा गौतम विजेता रही।

ग्रीन ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संघमित्रा शर्मा विजेता रही। वहीं इस प्रतियोगिता में िद्वतीय स्थान पर सोनम गुर्जर, तृतीय स्थान पर स्नेहा भटनागर विजेता रही है। संस्थान द्वारा विजेता प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार वितरित किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सभी प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जन शिक्षण संस्थान से मिले प्रशिक्षण का उपयोग करने की सलाह दी गई। ताकि वह अात्मनिर्भर बन सकें। संस्थान की निदेशक निधि तिवारी ने भी सभी प्रशिक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर संस्थान के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें पुराने प्रशिक्षार्थियों को डाटा ऐंट्री आपरेटर, सेल्फ एम्प्लोयड टेलर, अस्सिटेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट, होम कुक, ट्रेडिशनल हैंड एम्ब्रोयडर, ट्रेडिशनल स्नैक एण्ड सैवरी, क्रोसेट लेस मेंकर आदि प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्थान का समस्त स्टाफ एवं विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों की अनुदेशिका व लगभग 300 प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।


