बेन स्टोक्स के साथ हुआ दर्दनाक हादसा : गले में टेबलेट फंसने से होने वाली थी मौत ,क्रिकेटर ने किया खुलासा

ब्रिसबेन : इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स ने खुलासा किया है कि एक टेबलेट गले में फंस जाने के कारण वह बुरी तरह डर गए थे कि अब उनका अंत निकट आ गया है ।आठ दिसंबर से शुरू हो रही एशेज श्रृंखला से पहले स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं ।उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों और ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण ब्रेक लिया था।‘डेली मिरर’ के लिये अपने कॉलम में स्टोक्स ने इस भयावह अनुभव का जिक्र किया लेकिन यह नहीं बताया कि घटना कब और कहां हुई ।

उन्होंने लिखा ,‘‘ मैने एक गोली ली थी जो मेरे गले की नली में फंस गइ्र ओर मुझे उसे बाहर निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी । जब तक वह बाहर नहीं निकली, मुझे लगा कि अंत निकट आ गया है।मैं कमरे में अकेला था और सांस भी नहीं ले पा रहा था । धीरे धीरे वह गल गई लेकिन मैं बहुत डर गया था ।’’उन्होंने लिखा ,‘‘ टीम डॉक्टर मुझे देखने आई और उन्होंने बताया कि क्या हुआ था

Written & Source By : P.T.I.

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter