‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में जबरदस्त मोड़, साईं को विराट की जिंदगी से हमेशा के लिए दूर करेगी अश्चिनी

मुबंई : ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में रिश्तों के इमोशनल के साथ रोमांच की धमाकेदार शुरुआत दिखेगी। शो में रोमांच देखकर दर्शकों काे मजा आने वाला है। साईं को बचाने में बम ब्लास्ट में घायल हुए विराट को लेकर परिवार के लोग भी परेशान दिखाई देंगे। अश्विनी इस सबके लिए साईं को जिम्मेदार मानती है और उसे विराट की जिंदगी से हमेशा के लिए बाहर करने की सोचती है।

यह फैसला कहानी को नया मोड़ देगा क्योंकि विराट ठीक होने के बाद सिर्फ साईं के बारे में ही पूछने वाला है। ऐसे में सवाल होगा कि विराट को साईं से अलग करने का अश्चिनी का फैसला कहीं एक और पहाड़ तो खड़ा नहीं करने वाला। अश्विनी एक विलेन सास बनकर पर टीवी स्क्रीन पर दिखने वाली हैं।

‘गुम है किसी के प्यार में’ में साईं और अश्विनी, मां और बेटी की तरह रिश्ता शेयर करते हैं। दोनों एक दूसरे की काफी तारीफ करते हैं और काफी करीबी हैं। यहां तक कि निनाद और अश्विनी अपने बेटे विराट से ज्यादा साईं पर भरोसा करते हैं।

विराट का रिश्ता दूसरी औरत श्रुति से होने की साईं की बात पर भी अश्विनी-निनाद ने भरोसा कर लिया। चव्हाण परिवार ने विराट को कोसना शुरू कर दिया था। लेकिन अब सब कुछ बदलने वाला है क्योंकि साईं की सास कहानी में सबसे बड़ी विलेन बनकर सामने आने वाली है।

साईं की खातिर विराट से परिवार ने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। लेकिन अब अचानक सबको पता चलेगा कि विराट बेकसूर है और वह सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहा था और एक बार फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

इस बार अश्विनी, साईं की बात सुनने के लिए तैयार नहीं है और वह साईं के साथ कोई अच्छा रिश्ता नहीं रखने वाली है। अश्विनी को पछतावा होगा कि उसने अपने ही बेटे विराट के साथ इतना बुरा किया और साईं की गलती का समर्थन किया।

अब अश्विनी, साईं की असली सास के रूप में बदलने वाली है। यहां वह उसके साथ कोई भी संबंध रखने से इंकार कर देगी। यहां तक कि साईं को हमेशा के लिए विराट के जीवन से बाहर करने का अश्विनी कड़ा फैसला करने वाली है। टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अभी तक साईं किडनैप हो चुकी है और विराट उसे बचाने के लिए सदानंद के अड्डे पर पहुंच चुका है।

लेकिन अब यहां पर जगह-जगह बम बिछे हुए हैं और इसकी जानकारी साईं को नहीं है। विराट को बचाने के लिए साईं दौड़ेगी। यहीं पर बॉम्ब ब्लास्ट का जानलेवा हादसा हो जाएगा।

इस हादसे में साईं का पैर बम पर रख जाएगा और ऐसा लगेगा कि पाखी की सौतल की जान चली जाएगी। साथ ही विराट जो उसे बचाने के लिए दौड़ेगा वो भी घायल हो जाएगा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। लेकिन जब साईं विराट को बचाती हुई दिखेगी तो यह भी तय है कि उसकी जान नहीं जाने वाली। यह प्राेमो को एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए दिखाया जा रहा है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter