Datia News : दतिया । जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुरारी लाल गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारे का अयोजन उनके सुपुत्र विकास गुप्ता डायरेक्टर विकास हिल्स प्राथमिक लिमिटेड सोनालिका ट्रैक्टर एवं आकाश गुप्ता पार्वती वेयरहाउस बड़ोनी द्वारा किया गया।
शनिवार 30 अप्रैल दोपहर 2 बजे से पार्वती बिहार कॉलोनी वीरसिंह मैरिज गार्डन के पास उनाव रोड पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विपक्ष नेता डॉ.गोविंद सिंह भी शामिल होने पहुंचे।

जहां डॉ.गोविंद सिंह पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ सेवड़ा विधायक घनश्याम सिंह, पूर्व सांसद प्रत्याशी देवाशीष जरारिया वरिष्ठ नेता बद्री समाधिया, वरिष्ठ नेता प्रीतम मित्रा, गोवर्धन दास योगी आदि

सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि में शामिल होकर पुष्पअर्पित कर स्व.मुरारीलाल गुप्ता श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कांग्रेसी नेता बद्री समाधिया के नेतृत्व में पीतांबरा पीठ के उत्तर द्वार पर डॉ.गोविंद सिंह का पुष्पमाला

पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर डॉ. गोविंद सिंह के हाथों से गरीब दर्शनार्थी एवं कन्याओं को प्रसाद वितरण कराया गया।


