शहर के डिवाइडरों पर भी लहराएंगे तिरंगे : हर घर तिरंगा अभियान के तहत समाजसेवी डा.त्यागी ने उठाया बीड़ा

Datia News : दतिया। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान के तहत कस्बों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर मे तिरंगा झंडा फहराने का संकल्प लिया गया है। इसी तारतम्य में 13 अगस्त को प्रशासन द्वारा दतिया में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यात्रा को लेकर शहर के समाजसेवी डाॅ.राजू त्यागी ने बताया कि यात्रा से पूर्व उन्होंने झांसी चुंगी से बम बम महादेव तथा बम बम महादेव से स्टेडियम व गल्ला मंडी तक सड़क के बीच डिवाइडरों पर तिरंगा झंडा लगाने का निर्णय लिया है।

जिसके लिए उन्होंने स्वयं के व्यय पर तिरंगा झंडा खरीदकर उन्हें लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बताया कि शहर के बांस व्यापारी अम्बरीश शर्मा द्वारा झंडा के लिए बांस निशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। डा.त्यागी ने आमजन से भी 13 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया है।

13 और 14 अगस्त को होंगे विशेष आयोजन : 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर स्टेडियम ग्राउंड दतिया में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन जिले के सभी महापुरूषों के प्रतिमाओं की सफाई एवं सजावट का कार्य किया जाएगा और ध्वजारोहण सुबह 11 बजे से किया जाएगा।

आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय ने बताया कि बाजारों में सफाई कार्य एवं सजावट के भी कार्य किए जाएंगे। 14 अगस्त को स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृति कार्यक्रम एवं रात्रि 12 बजे स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ विशाल रैली एवं अातिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम एवं रात्रि में मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण होगा।

Banner Ad

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter