बाइक से घर लौट रहे जीजा-साले को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत, एक गंभीर, दतिया में करते थे फर्नीचर का काम

Datia News : दतिया। दतिया से फर्नीचर का काम कर घर वापिस लौट रहे बाइक सवारों में तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां एक युवक मौके पर मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार रिश्ते में जीजा साले बताए जाते हैं।

घटना पंडोखर थाना क्षेत्र में सोहन के पास हाइवे पर घटित हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को भांडेर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक का शव पीएम के लिए लाया गया।

जानकारी के अनुसार गजेंद्र उर्फ गोलू विश्वकर्मा पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम पहाड़गाव पूंछ उप्र अपने साले केशव पुत्र गुड्डे विश्वकर्मा के साथ बाइक से अपने घर खूजा लौट रहा था। दोनांे जीजा साले दतिया में फर्नीचर का काम करने आए थे।

घर वापिस के दौरान हाइवे पर ग्राम सोहन के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक ट्रक के पहिए के साथ् काफी दूरी तक घिसटती चली गई।

इस घटना में गंभीर घायल गोलू ने घटना स्थल पर ही दमतोड़ दिया जबकि उसका साला केशव गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जप्त करने की कार्रवाई की। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। शव को भी पीएम के लिए भांडेर अस्पताल भिजवाय गया।

बताया जाता है के मृतक की शादी तीन साल पहले खूजा में हुई थी। उसके एक साल का मासूम बच्चा भी है। मृतक दतिया में फर्नीचर बनाने का काम करता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाइवे पर शुक्ला होटल के पास किसान अपना कृषि संबंधी सामान और मूंगफली आद फैलाकर रख देते हैं। जिससे यहां कई बार इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी। रात में अक्सर बाइक चालक को साइड की रास्ता न मिलने के कारण हादसा हो चुके हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter