Twitter Down in India: भारत में कई इलाकों में Twitter सर्विस हुई डाउन,यूजर हुए परेशान

नई दिल्ली, एएनआइ : बड़ी संख्या में ट्विटर यूजर को गुरुवार की सुबह परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्विटर की ब्राउजर वेबसाइट में आ रही दिक्कतों की कई यूजर ने शिकायत भी की,

जबकि एप ठीक से काम कर रहा था। लोगों की शिकायत रही कि ब्राउजर वेबसाइट स्क्रीन पर बार-बार ‘कुछ गलत हो गया है’ लिखा संदेश आ रहा है।

ट्विटर ने इस तकनीकी परेशानी का संज्ञान लेते हुए शिकायत करने वाले यूजर को जवाब दिया। उसने ट्वीट किया, ‘कुछ यूजर्स के प्रोफाइल ट्वीट्स लोड नहीं हो पा रहे होंगे।

हम इस समस्या को दूर करने का काम कर रहे हैं।’ बाद में ट्विटर ने माइक्रो ब्लागिंग साइट पर एक संदेश के जरिये बताया कि यूजर को आ रही दिक्कतों को दूर कर लिया गया है। अब ब्राउजर वेबसाइट ठीक से काम कर रही है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter