तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ी, 5 लोग गंभीर घायल, एक युवक की मौके पर हुई मौत

Datia News : दतिया। सेवढ़ा अनुभाग के बेरछा-सेवढ़ा रोड पर मंगलवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि जिसमें दोनों बाइकों पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार सेवढ़ा थाना अंतर्गत ग्राम रिपोली विक्रम उर्फ विक्की पुत्र देवेंद्र सिंह चौहान व भानु सिंह पुत्र भुजबल सिंह चौहान बाइक पर सवार होकर बेरछा की तरफ जा रहे थे।

तभी सामने से आ रही बाइक पर सवार ऋषि पुत्र प्रताप सिंह यादव, छाया पुत्र प्रताप सिंह यादव व सोना पुत्र प्रताप सिंह यादव निवासीगण ग्राम बेरछा, सेवढ़ा की तरफ आ रहे थे।

इसी दौरान सेवढ़ा-बेरछा रोड पर रिपोली तिराहे पर दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आमने सामने से िभड़ गई। घटना की जानकारी राहगीरों ने डायल हंड्रेड को दी। डायल हंड्रेड चालक राममिलन यादव व आरक्षक पंकज वर्मा द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सेवढ़ा सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया।

जहां पर डाक्टर के परीक्षण के बाद विक्रम उर्फ विक्की पुत्र देवेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम रिपोली को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं ऋषि पुत्र प्रताप सिंह यादव, छाया पुत्र प्रताप सिंह यादव ग्राम बेरछा को गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्वालियर जेएच अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

अन्य घायल भानु सिंह पुत्र भुजबल सिंह निवासी रिपोली व सोना पुत्र प्रताप सिंह निवासी बेरछा का इलाज सिविल सिविल अस्पताल सेवढ़ा में चल रहा है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter