दिनारा रोड पर ग्राम चौपरा की मोड़ पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत ,दो युवक गंभीर रूप से घायल

दतिया. स्थानीय दिनारा रोड के चौपरा की मोड़ पर दो बाइक शनिवार की शाम आपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जाता है दोनों ही बाइक तेज गति से आ रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय दिनारा रोड के चौपरा की मोड़ पर तेज गति से आ रही बाइक एमपी 33 एमटी 4403 और बाइक क्रमांक एमपी 07 एमजी 7903 आपस में तेज गति से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में परमाल पिता लालचंद आदिवासी (25) तथा भागीरथ पिता राजाराम आदिवासी (23) निवासी जनौरा मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल हुए बाइक सवार जनौरा मऊ से दतिया आ रहे थे, तभी मोड़ पर सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने डायल हंड्रेड को सूचित किया। डायल हंड्रेड के पायलट मजीद खान ने घायलों को ले जाकर जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। वहां पर उनकी गंभीर हालात को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter