तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत : मंदिर पर दूध चढ़ाने गए थे गांव के पांच बच्चे, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Datia news : दतिया। गांव के तालाब में नहाने गए पांच बच्चों में से दो बच्चियों की पानी में डूबने से जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। गांव के लोगों ने तालाब से दोनों बच्चियों के शव बाहर निकले।

गनीमत यह रही कि इन बच्चियों के साथ गए तीन अन्य बच्चे सुरक्षित तालाब से निकल सके और उनकी जान बच गई। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौल में यह हादसा गुरुवार शाम घटित हुआ।

इस दौरान उक्त किशोरियों के साथ गए तीन बच्चे किसी तरह तालाब से बाहर निकलने में सफल हो गई। जिससे उनकी जान बच गई। इन बच्चों ने ही घर पहुंचकर जब खबर दी तो गांव वाले तालाब की तरफ दौड़े।

ग्रामीणों ने तालाब से दोनों किशोरियों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इंदरगढ़ पुलिस ने घटना के संबंध में मर्ग कायम किया है।

जानकारी के अनुसार भड़ौल निवासी हरीशंकर जाटव की दो बेटी प्रज्ञा व अनुष्का के साथ बेटा नीतेश गांव की मोहनी और संध्या जाटव के साथ खेत पर बने मंदिर पर अमावस को दूध चढ़ाने गए थे। इसके बाद बच्चे शौच के लिए चले गए।

जहां से पांचों बच्चे पास बने तालाब में नहाने के लिए उतरे। इस दौरान सात वर्षीय प्रज्ञा पुत्री हरीशंकर और 12 वर्षीय संध्या पुत्री गंधर्व का अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी की ओर चले गए।

जिन्हें उनकी बहन मोहनी जाटव ने बचाने की कोशिश की लेकिन वह उन्हें नहीं पकड़ सकी। वहीं मोहनी ने पानी में नहाने उतरे नीतेश और अनुष्का को किसी तरह खींचकर बाहर निकाल लिया।

जबकि गहरे पानी में जाने से प्रज्ञा और संध्या डूब गई। इस बात की खबर मोहनी ने घर आकर दी। जिसके बाद स्वजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां गांव के युवकों ने तालाब में छलांग लगाकर दोनों किशोरियों की तलाश की। जिन्हें अचेत अवस्था में इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter