जालंधर के दो लाख घरों को जल्द मिलेगा आरओ जैसा पानी : 526 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने में जुटी सरकार

Chandigarh News : चंडीगढ़ । राज्य के शहरी क्षेत्रों में रह रही आबादी को बेहतरीन बुनियादी सहूलियतें देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रयत्न करने में लगी है।

इसी दिशा में पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड की तरफ से जालंधर शहर के लिए 526 करोड़ रुपए की लागत वाले नहरी जल सप्लाई प्रोजैक्ट का काम तेज़ी के साथ किया जा रहा है।

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निझ्झर ने इस कार्य की प्रगति का जायज़ा लेने के उपरांत विभागीय अधिकारियों को यह प्रोजैक्ट तेज़ी से मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं। 

इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से जालंधर शहर निवासियों को नहरी पानी की सप्लाई मिलेगी जो ज़रूरी खनिज पदार्थों से भी भरपूर होगा। इसके इलावा शहर में पानी की सप्लाई के प्रेशर में भी सुधार आएगा। जिस कारण लोगों को सब्मरसीबल पंपों और आर.ओ. पर खर्चा करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। 

स्थानीय निकाय मंत्री ने आगे बताया कि इस प्रोजैक्ट के अधीन पानी की सप्लाई के लिए नहरी पानी का प्रयोग किया जाएगा। जिससे भूजल की बचत होगी और यह भूजल को और गहरा जाने से रोकने में मददगार साबित होगा।

Banner Ad

उन्होंने और जानकारी देते हुए बताया कि निर्विघ्न पानी की सप्लाई होने के कारण घरों में स्टोरेज टंकियां बनाने की ज़रूरत नहीं होगी और गंदे पानी की मिक्सिंग की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। 

उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रोजैक्ट के अधीन जालंधर शहर के दो लाख घरों को नहरी पानी मुहैया करवाया जाएगा, जिससे दस लाख लोगों को लाभ मिलेगा। 

डॉ. निझ्झर ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अधीन 275 एम.एल.डी. क्षमता वाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जा रहा है। इसके इलावा पांच अंडर ग्राउंड स्टोरेज टंकियां बनाईं जाएंगी। जिससे जालंधर शहर निवासियों को साफ़ पीने वाला पानी मुहैया होगा। 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter