युद्ध में जूझ रहे यूक्रेन से दतिया पहुंची दो महिलाएं : माई के दरबार में लगाई हाजिरी, पीठ पर श्रद्धालु आश्चर्य से देखते रहे

Datia news : दतिया। वर्तमान में रूस से यूक्रेन का युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान भी हुआ। विश्व पटल पर यह युद्ध सभी जगह चर्चाओं में है। इस बीच युद्ध विभीषिका से जूझ रहे यूक्रेन से दो विदेशी महिलाएं अचानक दतिया पहुंची।

जहां उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगुलामुखी के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने परिसर के अन्य मंदिरों पर भी माथा टेका। पीठ पर मौजूद श्रद्धालु भी इन विदेशी महिलाओं में भक्तिभाव को देखते रह गए।

पीठ पर मौजूद लोगों यह कयास लगाते भी दिखे कि शायद यह महिलाएं अपने देश की सुरक्षा और शांति की कामना लेकर माई के दरबार में आई हों।

लेकिन बाद में पता चला कि उक्त विदेशी महिलाएं एक चैनल से जुड़ी है। जो भारत के धार्मिक स्थल और सनातन धर्म को लेकर कार्यक्रम प्रसारित करता है। साथ ही इन महिलाओं का एक टूरिस्ट कंपनी से भी जुड़ाव होने के बारे में पता चला।

महामंंडलेश्वर लेकर पहुंचे थे दतिया : गोण्डावन के महामंडलेश्वर देवमणि दास दो यूक्रेनी महिलाओं के साथ दतिया पहुंचे थे। भारतीय पारंपरिक परिधान में सजी इन महिलाओं ने पीतांबरा पीठ पर विधिवत पूजा अर्चना की।

महामंडलेश्वर देवमणि दास ने बताया कि वे देशभर में 108 राम मंदिरों के निर्माण का संकल्प लेकर कार्य में जुटे हैं।

वहीं यूक्रेन से आई महिलाएं भारत की परंपराओं से जुड़े एक चैनल और टूरिस्ट कंपनी का संचालन करती हैं। जिसके माध्यम से वे विदेशियों को भारत लाकर उन्हें भारतीय संस्कृति और दर्शन से अवगत कराती हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!