हाइवे पर बेकाबू डंपर ट्रक से जा भिड़ा : हादसे में चालक गंभीर घायल, केबिन से पुलिस ने मशक्कत कर बाहर निकाला

Datia News : दतिया। तेज रफ्तार डंपर बुधवार को एक ट्रक से जा टकराया। डंपर में डामर भरा था। जो अचानक बेकाबू हो गया। इस हादसे में डंपर के आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। जिससे ड्राइवर केबिन में फंसा रह गया। जब आसपास के लोगों ने यह देखा तो तत्काल पुलिस तक सूचना पहुंची। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह डंपर के केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर झांसी हाईवे पर ट्रक और डंपर की भिडंत में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मौके पर पहुंचे ट्रेफिक प्रभारी सूबेदार दीपक साहू ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना कोतवाली थाना अंतर्गत बुधवार दोपहर मोटल होटल के सामने घटित हुई है।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक यूपी 93 बीटी 505 ग्वालियर से झांसी जा रहा था। तभी हाइवे पर मोटल होटल के सामने डामर से भरा डंपर पीछे से ट्रक में जा भिड़ा। भिडंत इतनी जोरदार थी कि डंपर का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में धौलपुर निवासी चालक रामवीर डंपर के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर ट्रेफिक प्रभारी सूबेदार दीपक साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने गंभीर हालत में केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और हाईवे की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचया।

चालक को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। हाइवे पर घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। जिसे देखते हुए क्षतिग्रस्त डंपर को जेसीबी की मदद से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!