दंदरौआ धाम से लौट रही कार से जा भिड़ा बेकाबू डंपर : तीन लोगों की गई जान, चार गंभीर घायल

Datia news : दतिया। रेत भरकर ले जा रहे तेज रफ्तार डंपर सामने से आ रही आल्टो कार से जा भिड़ा। हादसा शुक्रवार देर रात सेवढ़ा के पास मौ रोड पर मंगरोल जरा घाटी के पास हुआ। जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जाते हैं। घायलों में एक 10 वर्षीय किशोर भी शामिल हैं। कार से भिडंत के बाद भाग रहा डंपर भी कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आल्टो कार से सेवढ़ा नगर के कुछ लोग परिवार सहित दंदरौआ धाम दर्शन करने गए थे। यह सभी देर रात वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान रेत भरकर ले जा रहा डंपर तेज रफ्तार में होने के कारण सामने से जाकर सीधे कार से जा भिड़ा। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसके सामने का हिस्सा पूरी तरक पिचक गया।

कार में सवार महिला बच्चे थे नींद में : दंदरौआ धाम से लौटते वक्त कार में सवार महिला बच्चे रात 11 बजे नींद में थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जिसमें कार सवार रानी त्रिपाठी महाराजपुरा, शशि मिश्रा सेवढ़ा, अभिषेक दुबे सेवढ़ा की मौत हो गई।

जबकि कमलेश पुत्र कोक सिंह परिहार निवासी सेवढ़ा वार्ड क्रमांक 6, अवधेश पुत्र गंगाराम त्रिपाठी महाराजपुरा , संगीता पत्नी अवधेश त्रिपाठी महाराजपुरा निवासी, अंश पुत्र भूपेंद्र परिहार निवासी बेरछा गंभीर रूप से घायल हो गए।

भाग रहा डंपर भी बेकाबू होकर पलटा : जानकारी के मुताबिक डंपर रेत भरकर जा रहा था। तेज गति में होने के कारण मंगरौल के पास जरा रोड पर सामने से आ रही कार से उसकी भिडंत हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं डंपर भी अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। पुलिस ने दोनों वाहन जप्त कर लिए हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!