बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने तोड़ी जिला अस्पताल की दीवार, वाहन पलटने पर मौके से भागा चालक

Datia News : दतिया। सोमवार को तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर जिला चिकित्सालय के बाउंड्री में जा भिडी। ट्रैक्टर इतनी तेज रफ्तार में था कि दीवार से भिड़ने के बाद पलट गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस तक जानकारी पहुंचाई। इस घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अक्सर तेज रफ्तार वाहन मोड़ पर ब्रेक न लगा पाने के कारण जिला चिकित्सालय की बाउंड्री से भिड़ जाते हैं। ट्रैक्टर के अनियंित्रत होकर बाउंड्री से भिड जाने के बार बाउंड्री बाल क्षतिग्रस्त हो गई।

ट्रैक्टर पलटते ही चालक उसे छोड़कर भाग निकला। गनीमत रही जिस समय यह हादसा हुआ वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना बड़ी घटना हो जाती।

आसपास के लोगों के मुताबिक सेवढ़ा चुंगी रोड से कई बार वाहन अनियंत्रित होकर अस्पताल की बाउंड्री बाल को तोड़ चुके हैं। इन हादसों के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने अभी तक कोई उचित कदम नहीं उठाया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter