बेकाबू ट्रैक्टर ने कोचिंग से लौट रही छात्रा को रौंदा, चालक सहित 4 लोग घायल, ग्वालियर रेफर

दतिया । बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से जहां कोचिंग से लौट रही एक छात्रा को दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस हादसे में 4 अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद अनियंित्रत ट्रैक्टर ने भागने का प्रयास किया। जो पलटते-पलटते बचा। ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आई। राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मृत छात्रा को पीएम के लिए पुलिस ने भिजवाया।

जानकारी के अनुसार कोचिंग से पढ़कर लौट रही छात्रा इशु गुप्ता पुत्री अशोक गुप्ता अपनी सहेली नजमा बानो पुत्री बल्लू राइन निवासी अंगद कालोनी नगर के सदर बाजार से निकल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में जहां छात्रा इशु की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उसकी सहेली नजमा गंभीर रूप से घायल हो गई।

बेकाबू ट्रैक्टर ने रिपोली से भागवत सुनकर लौट रही सगुन व उसके पति शंकर को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद भागने की फिराक में ट्रैक्टर पलटते-पलटते बचा। जिससे चालक मनीष परिहार भी चोटिल हो गया। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जप्त कर लिया। मौके पर 108 वाहन के पहुंचने में देरी पर घायलों को उपचार के लिए आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया।

नाराज लोगों ने प्रशासन पर लगाया आरोप

इस हादसे को लेकर मौके पर मौजूद लोगांे ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताया। लोगों का कहना था कि पुलिस द्वारा न रोके जाने से बड़े वाहन बाईपास से ना होकर सीधे मुख्य बाजार से गुजरते हैं, जिसमें ट्रैक्टर चालक वाहन को तेजी से दौड़ाते हुए निकलते हैं। गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा व महिला को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter