केंद्रीय मंत्री गडकरी सपत्नीक दतिया पहुंचे : पीतांबरा पीठ पर की पूजा अर्चना, कृषि मंत्री तोमर भी साथ रहे

Datia News : दतिया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी गुरुवार शाम सपत्नीक दतिया पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी थे। मंत्री द्वय ने मां पीताम्बरा पीठ पर पूजा अर्चना कर आरती में भाग लिया। मंत्री द्वय ने वनखण्ड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। इससे पूर्व दतिया पहुंचने पर गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्र केंद्रीय मंत्री गडकरी व तोमर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपनी पत्नी के साथ पीठ के सभी छोटे बड़े मंदिरों के दर्शन कर माथा टेका। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी का गुरुवार दोपहर 2 बजे दतिया पीतांबरा पीठ आने का कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन बारिश के कारण कार्यक्रम में फेरबदल के चलते गडकरी पहले ग्वालियर में आयोजित लोकार्पण शिलान्यास समारोह में शामिल हुए।

इसके बाद शाम को दतिया पहुंचे। इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड, अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय, एएसपी कमल मौर्य सहित भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरु दांगी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष लशकरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter