नई दिल्ली | केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने रविवार को कर्तव्य भवन में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही श्री जोशी ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान मंत्रालय के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और अन्य प्रमुख पहलों के कार्यान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
योजनाओं के क्रियान्वयन पर अधिकारियों से लिया फीडबैक : कार्यभार ग्रहण करने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और पहलों की प्रगति पर चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। उनके साथ उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी तथा विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री टी.के. अनिल कुमार सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
शिक्षा क्षेत्र में आगे की दिशा पर मंथन
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्रालय के दोनों प्रमुख विभागों—उच्च शिक्षा विभाग तथा विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग—से संबंधित कार्यों और योजनाओं पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय की प्राथमिकताओं और विभिन्न पहलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
प्रल्हाद जोशी के पास शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का भी प्रभार है।

