संदिग्ध परिस्थितियों में मिले अज्ञात शवों ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ाया, शिनाख्त के साथ मौत के कारणों की जांच शुरू

Datia News दतिया। रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिले अज्ञात शवों ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है। दोनों ही शवाें की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी। संदिग्ध परिस्थितियों में िमले इन शवों में एक जहां जंगल में पेड़ पर झूलता मिला वहीं दूसरा कुएं में दो दिन से पड़ा था। जिसे पुलिस ने नपं अमले से दफनवा दिया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उक्त व्यक्तियों ने आत्महत्या की है या मौत की कोई अन्य वजह है।

सेवढ़ा अनुभाग के अतरेटा थाना क्षेत्र के माता रतनगढ़ मंदिर के समीप िस्थत बसई मलिक के जंगल में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पर थाना प्रभारी यादवेंद्र सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां जंगल में बबूल के पेड़ पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर झूलता मिला।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव उतरवारकर अपने कब्जे में लिया। मौके से एक प्रसाद का खाली डिब्बा व मृतक की जेब से डेढ़ सौ रुपये बरामद किए गए। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

वहीं थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम सेंगुवा में कोठी के पास कुएं में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला है। कुएं में शव को देख गांव के चौकीदार ने थरेट पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इंदरगढ़ सफाई कर्मचारी को बुलवाकर शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकवाया। शव का पीएम कराया गया।

पुलिस के मुताबिक शव 2-3 दिन से कुएं में पड़े रहने से सड़ चुका है। थाना प्रभारी शशांक शुक्ला ने जानकारी देते बताया कि अज्ञात मृत युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। जिसकी शिनाख्त नहीं होने के कारण इंदरगढ़ नगर परिषद के सफाई दरोगा धर्मेंद्र एवं कर्मचारी द्वारा उसे दफनाया दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter