ढावे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ले उड़े सामान : संचालक परिवार सहित गया था बाहर तब घटी घटना

Datia News : दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने नबल ढाबे को निशाना बनाकर वहां से नगदी चोरी कर ले गए। जिस जगह ढाबा है वहीं संचालक का निवास भी है। भांडेर रोड़ सिविल लाइन थाने से कुछ ही दूरी पर ढाबे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर वहां से दो गैस सिलेंडर, पानी के कैंपर, नकदी 22 हजार रुपये,सोने की चैन, सोने की अंगूठी आदि जेबरात पर हाथ साफ कर गए।

ढाबा संचालक नबल यादव निवासी केतपुरा वर्तमान हाल सिविल लाइन थाने के पास ने बताया कि जहां उसका ढाबा है वहीं परिवार भी रहता है। नबल और उसकी पत्नी धनबशी परिवार सहित बहार गए हुए थे। ढाबे पर ताला लगा हुआ था। उसी दौरान यह घटना घटित हुई।

कर्मचारी भी चला गया था घर : ढाबा संचालक के मुताबिक अभिषेक नामक कर्मचारी को वह ढावे पर छोड़कर गए थे। जो काफी समय से ढाबे पर कार्य कर रहा है। रात में मकान और ढाबे का ताला लगाकर वह भी उन्हें फोन कर घर चला गया। जब सुबह आसपास के पड़ोसियों ने ढाबे की कुंदी टूटी देखी तो फोन पर सूचना दी।

जिसके बाद सुबह ढावे का कर्मचारी अभिषेक वहां पहुंचा तो दरवाजे की कुंदी और ताला टूटा हुआ था। वहां सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो दो गैस सिलेंडर, पानी के कैपर, दुकान की नगदी 22 हजार, सोने की चैन, सोने की अंगूठी आदि सामान गायब थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter