UP : ‘एनकाउंटर में मारे जाएंगे देश विरोधी’, मुनव्वर राणा के बयान पर बोले योगी सरकार के मंत्री

बलिया : उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग भारतीयों के खिलाफ खड़े होंगे, वे एनकाउंटर में मार दिए जाएंगे।

हाल ही में मशहूर शायर मुनव्वर राना ने योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर उत्तर प्रदेश छोड़ने की बात कही थी। उनके इस बयान से खफा मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने भी पलटवार किया।

बलिया में एक गेस्ट हाउस में बुधवार को मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों की साजिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। जो लोग यह बात कह रहे हैं कि वे यूपी छोड़ देंगे, तो वे समझ लें कि इसका वक्त आ चुका है।

कहा कि मुनव्वर उन लोगों में से हैं जो 1947 में देश के बंटवारे के वक्त भारत में ही रुक गए थे और देश में रहकर देश को भीतर से तोड़ने की साजिश रचने वालों में शामिल हो गए।

यही नहीं, राज्यमंत्री ने अयोध्या में राममंदिर को लेकर पूर्व में दिए गए कांशीराम के एक बयान की याद दिलाते हुए कहा कि मायावती को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने बयान दिया था कि अयोध्या में मंदिर की जगह शौचालय बनवा देना चाहिए।

शुक्ला ने कहा कि 2003 से 2007 के बीच मुलायम सरकार में गुंडों को बढ़ावा दिया गया था। तब ब्राह्मणों ने विवश होकर गुंडों के खिलाफ मायावती को तरजीह दी। अब प्रबुद्ध और ब्राह्मण समाज भाजपा और योगी आदित्यनाथ के साथ है। 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter