यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन का फॉर्मूला जारी

लखनऊ : यूपी सरकार ने उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के मूल्यांकन का फार्मूला तय कर दिया है। कोरोना के कारण उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल यानी 10वीं और इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं।

ऐसे में इंटरमीडिएट के छात्रों का परीक्षाफल तैयार करने के लिए हाईस्कूल के 50 प्रतिशत, कक्षा 11 की वार्षिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा के 40 और कक्षा 12 की प्री-बोर्ड परीक्षा के 10 फीसद अंक जोड़े जाएंगे। हाईस्कूल परीक्षाफल के लिए कक्षा नौ और कक्षा 10 की प्री-बोर्ड परीक्षा के 50-50 प्रतिशत अंक अंक जोड़े जाएंगे।

कोरोना संक्रमण के कारण निरस्त की गई यूपी बोर्ड की 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में प्रमोट किये जाने वाले छात्रों के अंकों के निर्धारण का फार्मूला सुझाने के लिए अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीयसमिति की रिपोर्ट को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!