उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 मई को दतिया आएंगे, पीतांबरा पीठ पर करेंगे पूजा अर्चना

Datia News दतिया । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 8 मई को अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हैलीकाप्टर द्वारा दतिया हवाई पट्टी पर उतरेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रविवार सुबह साढ़े 8 बजे हेलीकाप्टर से दतिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे। जहां से वह पीताम्बरा पीठ के लिए रवाना होंगे। पीताम्बरा पीठ पर योगी आदित्यनाथ मां बगुलामुखी की पूजा अर्चना के बाद वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद योगी झांसी के लिए रवाना होंगे। जहां वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए उप्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पहला दतिया दौरा है। जबकि उप्र चुनाव के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी दतिया आए थे।

जहां उन्होंने मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई थी। योगी आदित्यनाथ के दतिया दौरे को देखते हुए पीतांबरा पीठ पर 8 मई के दिन आवश्यक सुरक्षा प्रबंध रहेंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter