हाइवे पर निर्वस्त्र अवस्था में मिली उप्र की युवती, झाड़ियों में घायल हालत में पड़ी देख लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया

Datia News : दतिया । सोमवार अलसुबह ग्वालियर हाइवे िस्थत मोटल होटल के नजदीक लाल ताल के पास झड़ियों में निर्वस्त्र घायल अवस्था में एक बाहरी युवती मिलने से वहां मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई।

युवती दतिया कैसे पहुंची इसे लेकर तमाम सवाल उठने लगे। इसी दौरान 108 एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया गया। जहां एंबुलेंस स्टाफ ने वाहन से युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया।

युवती बरुआसागर उप्र की निवासी बताई जाती है। जिसका मानसिक संतुलन भी ठीक न होने की जानकारी उसके पिता ने दी है। युवती की अवस्था को देखकर उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार लाल के ताल के पास 20 वर्षीय युवती तो नग्न अवस्था में सुबह की सैर पर जाने वाले लोगों को सोमवार की सुबह 5.30 बजे झड़ियों में पड़े देखा। इस पर लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचित किया।

युवती उत्तर प्रदेश के बरुआ सागर की रहने वाली है। जिला चिकित्सालय की एक महिला डाक्टर के मुताबिक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है, जबकि पुलिस का कहना है कि उसे सिर्फ चोट लगी थी। जिसका इलाज करवा कर युवती को उसके पिता के साथ बरुआसागर रवाना कर दिया गया है।

युवती ने पूछतांछ करने पर बताया कि उसे कुछ लोग ट्रक में लेकर आए थे। इसके कुछ देर बाद ही उसने फिर बयान बदल दिया। कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा लगभग 10 बजे पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे।

इस मामले में जिला अस्पताल के एक डाक्टर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि युवती से दुष्कर्म हुआ है, जबकि दतिया के कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि हमें सिर्फ युवती के घायल होने की सूचना मिली थी, जिस पर जिला चिकित्सालय दल बल के साथ पहुंचे थे।

उसके साथ दुष्कर्म की कोई भी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में नहीं है। हमने उसके पिता को बुलवाकर उस युवती को सुपुर्द कर बरूआ सागर के लिए रवाना करा दिया है।

युवती के पिता पप्पू कुशवाहा निवासी बरूआ सागर ने बताया कि उसे अस्पताल से सूचना मिली थी कि उसकी बेटी यहां पर है। उसके बाद वह दतिया पहुंचा है।

उसकी बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और गत रविवार सुबह 11 बजे जब वह खाना बना रहा था तब वह कहीं चली गई थी। जिसकी रिपोर्ट उसने स्थानीय बरूआ सागर थाने में कराई थी।

पिता से जब बेटी से दुष्कर्म के बारे में पूछा गया तो उसने कहा मुझे मालूम नहीं उसके साथ क्या हुआ है। वह मजदूरी करता है। उसकी बेटी सिलाई-कढ़ाई का काम भी करती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!