दतिया पीजी काॅलेज में हंगामा : एमएससी की छात्रा ने लगाया व्याख्याता पर छेड़छाड़ का आरोप, प्राचार्य ने जांच के लिए बनाई समिति

Datia News : दतिया। दतिया पीजी काॅलेज के व्याख्याता पर एमएससी की छात्रा ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस मामले में काॅलेज प्रशासन ने 5 सदस्यीय जांच टीम बनाई है। जो इस मामले की जांच करेगी। जांच के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं छात्रा ने इस संबंध में शिकायत कोतवाली थाना में भी दर्ज कराई है।

छात्रा ने प्राचार्य को दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि वह विज्ञान विभाग से प्रायोगिक परीक्षा देकर लौट रही थी। तभी सीढ़ियों पर पीजी कालेज में पदस्थ व्याख्याता उसे मिल गए। उन्होंने छात्रा का हाथ पकड़ा और उसे अश्लील हरकत कर डाली।

व्याख्याता ने छात्रा से उसका मोबाइल नंबर भी मांगा। किसी तरह छात्रा उनसे बचकर भागी। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए कालेज में हंगामेदार िस्थति बन गई। वहीं इस मामले में कालेज प्राचार्य डीआर राहुल का कहना है कि छात्रा ने एक शिकायती आवेदन दिया है। जिस पर 5 सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। जो मामले की जांच कर रही है।

शादी का झांसी देकर युवती से किया दुष्कर्म

कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदौल मोहल्ला निवासी एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राजघाट कालोनी निवासी युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाब बनाया तो उक्त युवक ने शादी से इंकार कर दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदौल मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवती दो वर्ष से लव यादव नामक युवक के संपर्क में थी। आरोपित लव यादव ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उक्त युवती ने जब आरोपित से शादी करने की बात कही तो उसने इंकार कर दिया। इस बात पर युवती अपनी मां और बुआ के साथ आरोपित के घर पहुंची तो उसने बुआ और मां के साथ मारपीट कर जातिगत अपमान किया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!