यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया अमेरिका : राष्ट्रपति जो बाइडेन ने संसद में रखा 33 अरब डॉलर मंजूर करने का प्रस्ताव !

वाशिंगटन : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के दौरे के दौरान कीव में विस्फोट…अमेरिका ने यूक्रेन को और सहायता देने का किया वादा…बल्गेरियाई प्रदर्शनकारियों ने सरकार से देश को सैन्य सहायता प्रदान करने का किया आग्रह.

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की यात्रा के दौरान रूस ने गुरुवार को कीव में मिसाइलें दागीं. हमले से एक आवासीय भवन को काफी नुकसान पहुंचा है. जिससे तीन नागरिक घायल हो गए हैं. यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के बाद क्षेत्र में लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन की मदद करने के लिए अमेरिकी कांग्रेस से 33 अरब डॉलर की मांग की है. पैकेज का बड़ा हिस्सा यूक्रेन को गोला-बारूद और अन्य सैन्य सहायता प्रदान करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के लिए सहायता अनुरोध पर हस्ताक्षर करने के बाद व्हाइट हाउस में कहा कि हमें स्वतंत्रता की लड़ाई में यूक्रेन का समर्थन करने के लिए इस विधेयक की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सस्ती नहीं है, लेकिन आक्रामकता के आगे झुकना अधिक महंगा होने वाला है. उन्होंने कहा कि मॉस्को केवल यूक्रेन ही नहीं बल्कि पूरे पश्चिम से लड़ रहा है. हम रूस पर हमला नहीं कर रहे हैं. हम यूक्रेन को रूसी आक्रमण से बचाने में मदद कर रहे हैं.

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter