रायपुर : क्षेत्रीय कैंसर संस्थान ने कैंसर को मात देने वाले मरीजों का किया सम्मान , पीड़ितों ने इससे जंग जीतने की अपनी कहानी की साझा

रायपुर : विश्व कैंसर दिवस पर आज क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने आज सुबह साढ़े छह बजे से तेलीबांधा तालाब से क्षेत्रीय कैंसर संस्थान तक मैराथन ‘कैनेथान’ का आयोजन किया गया। इसमें अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मेडिकल कॉलेज के 250 छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें डिकेथलॉन द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में क्रमशः तीन हजार रूपए, दो हजार रूपए तथा एक हजार रूपए की राशि प्रदान की गई।  

कैंसर के प्रति जन-जागृति फैलाने पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें कैंसर विभाग में उपचाररत बच्चों, मेडिकल छात्रों और अस्पताल के कर्मचारियों के बच्चों ने हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में छोटे बच्चों की श्रेणी में ईशान्या ने प्रथम एवं नव्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग में राहुल मरावी प्रथम, डॉ. अवधेश भारत द्वितीय और हेमलता तृतीय स्थान पर रहीं। लोनी एवं शुभांगी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

क्षेत्रीय कैंसर संस्थान में उपचार प्राप्त और स्वस्थ हुए बच्चों व वयस्कों को आज सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दो वर्ष की उम्र से लेकर 80 वर्ष तक की उम्र वाले कुल 80 मरीज शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य के सुदूर उत्तर से लेकर दक्षिण हिस्से से आए मरीजों ने कैंसर से जंग जीतने और इस दौरान इलाज करने वाले डॉक्टरों के योगदान को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कैंसर के विरूद्ध जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों, नर्सिंग स्टॉफ और पैरामेडिकल स्टॉफ का शुक्रिया अदा किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!