दतिया। बसई थाना क्षेत्र के ग्राम बरधुवां के शाउमावि में पुलिस ने ग्रामीणों सहित छात्र-छात्राओं से चौपाल लगाकर जनसंवाद किया। जनसंवाद के दौरान थाना प्रभारी रामसेवक शर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहाकि विद्यालयों में नियमित कक्षाओं का संचालन शुरु हो गया है। एेसे में वह सोशल डिस्टेंस का पालन कर, मुंह पर मास्क लगाकर स्कूल जाएं। ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे से बचाव हो सके।
ग्रामीणों से थाना प्रभारी शर्मा ने कहा पुलिस आपकी सेवा के लिए है, लेकिन आपको भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए । कहीं किसी भी तरह की घटना घटित होने की शंका दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। गांव में या किसी परिवार में कोई संदिग्ध दिखाई दे तो इसकी खबर पुलिस तक पहुंचाएं। जनसंवाद के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य फूलकंवर भगत ने थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर शिक्षका संगीता साहू, पुष्पा जयसवाल, अतिथि शिक्षक महेंद्र तिवारी, मनीराम तिवारी, मूलचंद मिश्रा, जाहर सिंह राजपूत, सुभाष तिवारी, रवि सिरौनिया, प्रवेश तिवारी, गौरीशंकर लक्षकार, रतनलाल लोधी, प्रमोद राजपूत आदि मौजूद रहे ।
ग्रामीण बोले जुआ पर अंकुश लगाए पुलिस
गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम भलका में रविवार को पुलिस एवं ग्रामीण के बीच जनसंवाद में थाना प्रभारी रमेश जाट ने ग्रामीण को बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुनी। थाना प्रभारी ने कहाकि जुआ, शराब अन्य मादक पदार्थों के बिक्री की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं। नन्नू मेट ने कहाकि ग्रामीण क्षेत्र में जुआ पर अंकुश लगाया जाए। थाना प्रभारी ने कहाकि ग्रामीण पुलिस का सहयोग करें, जुआ खेलने की जानकारी उपलब्ध कराएं। जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस अवसर पर नरेंद्र दाऊ, ओंमकार जाट, दीपक जाट, भानूप्रताप जाट सरपंच, कोमल कोरी, ब्रजबिहारी कुशवाह, मुनेन्द्र जाट, कमल परिहार, प्रकाश जाटव, छविराम जाटव, देवकीनन्दन परिहार, अरविंद बंशकार, भगवान सिंह, दिनेश साहू, भागीरथ जाटव, गजेंद्र सिंह, राजकुमार, हरिमोहन शाक्य, ज्ञान प्रजापति, मुरारी शाक्य आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

