युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण : अस्पताल में की तोड़फोड़, टक्कर मारने वाले बाइक सवार को जमकर पीटा

Datia news : दतिया । बाइक सवार की लापरवाही से सड़क किनारे बैठे युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं कुछ दूरी पर जाकर बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया। इस घटना में बाइक की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालिका भी घायल हो गई। घटना की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायक बाइक सवार और बालिका काे उपचार के लिए इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।

घटना भगुवापुरा थाना क्षेत्र के ग्राम चरोखरा के पास घटित हुई।घटना से नाराज मृतक स्वजन और अन्य साथी भी इंदरगढ़ अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती बाइक चालक की मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद अस्पताल में हंगामा मच गया। घायल बाइक चालक भी जान बचाकर वहां से अस्पताल के ड्रेसिंग रुम में घुस गया।

लेकिन गुस्से में लोगों ने ड्रेसिंग रुम के भी कांच तोड़ दिए और उसे पकड़ना का प्रयास करने लगे। अस्पताल में मच रहे हंगामे की खबर डाक्टर व स्टाफ ने पुलिस को दी। जिसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने बीच बचाव कराया और किसी तरह बाइक चालक को मृतक के स्वजन के कब्जे से छुड़ाया जा सका।

गांव के लोगों के साथ रतनगढ़ जा रहा था युवक : उदगुवां निवासी प्रदीप कुशवाहा पुत्र राजू कुशवाहा अपने गांव के 20 महिला पुरुष एवं बच्चों के साथ पैदल रतनगढ़ माता के दर्शन के लिए जा रहा था।

इसी दौरान रात्रि में थकान दूर करने के लिए वह सड़क से थोड़ी दूर पर जाकर बैठ गए। इसी बीच तेज गति से आ रहे बाइक चालक बेरछा निवासी राजू पाल ने प्रदीप कुशवाह को टक्कर मार दी। इस घटना में पास बैठी किशोरी पल्लवी और बाइक चालक राजू पाल भी घायल हो गए। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter