हाथरस मामले में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

दतिया-सेवढ़ा. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चम्पदा थाना क्षेत्र के ग्राम बूलगड़ी में बाल्मीक समाज की बेटी के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ मंगलवार को सेवढ़ा में क्षेत्रीय नेता लाखनसिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार साहिल खान को सौंपा गया । जिसमें पीड़िता परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, मुआवजे के तौर पर 1 करोड़ की सहायता उपलब्ध कराने, मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाते हुए जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की गई।

 

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter