Datia News : दतिया। बुधवार-गुरूवार की मध्यरात्रि को तेज हवा के शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंूदाबांदी हुई। इसी दौरान बसई क्षेत्र के ग्राम बरधुवां में बारिश के दौरान एक मकान पर तेज गड़गडाहट के साथ बिजली गिरने से मकान की छत ढह गई। गनीमत यह रही कि बिजली गिरने के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा घटित हो जाता।
बरधुवां में वहेडे के पेड़ के पास िस्थत सतीशचंद्र जैन के मकान पर मध्यरात्रि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी। बिजली गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी दहल गए। कुछ समय बाद अपने घरों से हिम्मत कर लोग बाहर निकले।
तब पता चला कि सतीश के मकान पर बिजली गिरी है। जिसके कारण मकान की छत ढह गई। ग्रामीणों ने बताया कि जिस मकान पर आकाशीय बिजली गिरी है वहां सिर्फ जनरल स्टोर का समान रखा था। हादसेे के समय कोई मौजूद नहीं था। जिसके कारण कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
पीड़ित मकान मालिक सतीशचंद्र जैन ने बताया कि मकान के साथ-साथ जनरल स्टोर का समान व अन्य सामान वहां भी रखा था। जिसे भारी नुकसान हुआ है।
पीड़ित ने इस प्राकृतिक आपदा को लेकर मुआवजे की मांग की है। वहीं तेज हवा के कारण खेतों में पकी खड़ी गेंहूं की फसल पर भी असर पड़ने की खबर है।


