MP पंचायत चुनाव : पहले चरण में 67% मतदान, ग्वालियर-चंबल सहित कई जगह हिंसा !

भोपाल : त्रि-स्‍तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2022 के प्रथम चरण में शाम तक प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सभी 115 विकासखण्‍डों में मतदान शांति पूर्ण संपन्‍न हुआ। कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें 69 प्रतिशत महिला, 65 प्रतिशत पुरूष और 4.40 प्रतिशत अन्‍य मतदाता हैं।

मतदान केंद्रों पर महिला और पुरुष मतदाताओं में काफी उत्साह नजर आया। वहीं सभी जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक भी सुबह से ही मतदान केंद्रों का भ्रमण करते दिखाई दिए। वहां पहुंचकर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को देखा।

साथ ही मतदाताओं को किसी किस्म की परेशानी न हो इसे लेकर संबंधितों को निर्देशित भी किया।।

एक मतदाता को चार मतपत्र डालने के कारण मतदान प्रक्रिया में कुछ समय लग रहा है। कुछ वृद्ध मतदाता भी अपने स्वजन का सहारा लेकर मतदान केंद्रों पर वोट डालते दिखाई दिए।

हिंसा : हैडपंप के नीचे टूटी मिली मतपेटी
दतिया जनपद में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान ही दबंगों द्वारा मतदान को प्रभावित करने की खबर है।

ग्राम पंचायत राजपुर के ग्राम बरोदी में बने मतदान केंद्र पर सुबह से मतदान के लिए वाेटरों की कतार लगी थी। इस बीच अचानक वहां दबंगों ने पहुंचकर उत्पात मचा दिया।

ग्राम बरोदी में मतदान के दौरान हुई हिंसा के बाद मौके पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य फोर्स के साथ पहुंचे। जहां उन्होंने मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान तोड़कर डाली गई मतपेटी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। मौके पर मतपेटी टूटी हुई एक हैडपंप के नीचे पड़ी मिली। जिसमें पानी भरा हुआ था।

गांव के लोग इस घटना के बाद दहशत में दिखाई दिए। जिसके कारण कुछ समय मतदान भी प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने मौजूद ग्रामीणों को समझाते हुए शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

राज्‍य

महिला

पुरूष

अन्‍य

कुल

मध्‍यप्रदेश

69%

65%

4.40%

67%

जिलेवार मतदान की जानकारी प्रतिशत में

जिला

महिला

पुरूष

अन्‍य

कुल

श्‍योपुर

82.30

77.10

79.60

मुरैना

67.30

61

63.90

भिंड

59.50

54.90

57

ग्वालियर

70.20

62.20

65.90

दतिया

73.30

75

74.20

शिवपुरी

77.10

69.60

73.10

गुना

75.50

71.80

73.60

अशोक नगर

78.30

71.80

74.90

सागर

70.70

71.60

71.20

टीकमगढ़

60.20

59.50

59.80

छतरपुर

70

60.80

65.10

दमोह

69.60

61.10

65.20

पन्ना

59.90

45.80

52.30

सतना

64

51.80

57.60

रीवा

63.20

50.80

56.70

सीधी

67.50

61.80

64.60

सिंगरौली

66.10

60.60

63.30

शहडोल

63.20

58.60

60.80

अनूपपुर

53.90

49.50

51.70

उमरिया

66.60

58.70

50

62.60

कटनी

62.50

68.60

65.60

जबलपुर

69.30

64.90

67.10

डिंडौरी

70.50

65.30

67.90

मंडला

69.80

62

65.90

बालाघाट

61.20

53.60

57.50

सिवनी

75.80

67.70

71.70

नरसिंहपुर

70.90

68.60

69.70

छिंदवाड़ा

74

70.20

72.10

बैतूल

69.90

64.70

67.20

हरदा

69.50

68.80

69.10

नर्मदापुरम

73.70

75.70

74.80

रायसेन

66.90

70.60

68.90

विदिशा

71.60

71.30

100

71.50

भोपाल

66.70

65.60

16.70

66.10

सीहोर

80.10

75.80

14.30

77.90

राजगढ़

74.60

69.40

11.10

71.90

आगर मालवा

77.50

72.20

50

74.70

शाजापुर

82

82.50

100

82.20

देवास

78.30

75

76.50

खंडवा

71.80

71.20

71.50

बुरहानपुर

57.80

53.80

55.80

खरगोन

70.10

65.10

67.60

बड़वानी

72.90

70.70

71.80

अलीराजपुर

59

60.90

60

झाबुआ

63.80

56.70

7.10

60.30

धार

73.30

71.20

72.30

इंदौर

80.40

75.90

16.70

78.10

उज्जैन

74.40

72.70

73.50

रतलाम

78.30

70.70

100

74.40

मंदसौर

71

67.20

69.10

नीमच

84.90

84

25

84.40

निवाड़ी

74

63

68.30

 

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter