मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो की कहानी में जल्दी ही नया मोड़ आने वाला है। जिसे देखकर दर्शक भी शॉक्ड हो जाएंगे। वैसे भी शो में राजीव की एंट्री के बाद कहानी में काफी कुछ बदल गया है। चव्हाण परिवार में शिवानी और राजीव की शादी को लेकर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। हालांकि राजीव अब तक भी साईं और विराट के झगड़े को सुलझा नहीं पाया है।
शो में चव्हाण परिवार राजीव और शिवानी की शादी के लिए मान गया है। जिसके बाद शिवानी और राजीव की शादी पक्की हो गई है। लेकिन इसके बाद विराट के व्यवहार में बदलाव आना शुरू हो जाएगा।
वह अब साईं को अपना असली रंग दिखाने वाला है। विराट ऐसा कुछ करने की तैयारी में है जिसके बाद साईं का दिल टूट जाएगा। विराट का प्यार पाने का उसका सपना लगता है अभी पूरा नहीं हो सकेगा।
शादी की खबर सुन आ गई राजीव की बहन : ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो मजेदार होने वाला है। कहानी राजीव की बहन की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। राजीव की शादी में शामिल होने के लिए उसकी बहन चव्हाण परिवार में आ पहुंचेगी।
अपने भाई राजीव की शादी की खबर सुनते ही उसकी बहन शामिल होने पहुंच जाएगी। वह अपने भाई राजीव की खुशी को लेकर उत्साहित नजर आएगी।
चव्हाण परिवार जुटा तैयारी में : चव्हाण परिवार के लोग शिवानी और राजीव की शादी पक्की कर देंगे। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे। वहीं विराट साईं को एक्जाम देने के लिए कहेगा।
एक्जाम के नाम पर साईं विराट को खूब तंग करेगी। वह विराट से वह सब कराती है जो उसके मन में होगा। विराट भी साईं की हर बात मान लेता है। विराट चाहता है कि किसी तरह साईं अपना एक्जाम दे जिसके बाद वह एक मुकाम पर पहुंच सकेगी।
साईं का टूट जाएगा दिल : एक्जाम खत्म होते ही विराट साईं से अलग होने का फैसला करेगा। विराट, साईं को बताएगा कि वो हैदराबाद ट्रांसफर ले रहा है। ये बात सुनकर साईं का दिल टूट जाएगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
इसे भी पढ़ें : साईं की जिंदगी में आने वाला है बड़ा तूफान! विराट सबके सामने करेगा तलाक का ऐलान..?
साईं, विराट को रोकने की कोशिश करेगी। लेकिन विराट उसकी कोई बात नहीं सुनेगा। विराट, साईं को बताएगा कि एक्जाम खत्म होते ही उसकी सारी जिम्मेदारियां खत्म हो चुकी हैं। उसके और साईं के रास्ते अब अलग-अलग हो गए हैं।
बुआ की शादी से पहले ही हुआ अपशकुन : शादी की रस्मों के दौरान साईं और विराट काफी करीब आ जाएंगे। इसी बीच राजीव अचानक बेहोश होकर गिर जाएगा। राजीव के बेहोश होते ही उसकी बहन घबरा जाएगी। वहीं शिवानी भी राजीव की ऐसी हालत देखकर परेशान हो जाती है।
विराट को भी समझ नहीं आएगा कि वो राजीव की जान कैसे बचाए। इसी बीच साईं राजीव को अस्पताल लेकर जाने की बात कहती है। ये बात सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। शादी से पहले ही इस अपशकुन के बाद सब उदास हो जाते हैं।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |