खुला विनायक के विराट की जिंदगी में आने का सच, विनायक के इलाज लिए साईं के घर पहुंचा विराट

स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप के बाद अब नए ट्विस्ट और सस्पेंस सामने आने लगे है। जिसके चलते आगे के ट्रैक को लेकर दर्शकों की धड़कने बढ़ रही है। शो में अब साई और विराट आमने-सामने आ गए है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे कि कहानी किस तरफ मोड़ लेती है।

एपिसोड की शुरुआत में अश्विनी और निनाद चाय पीते हुए बीते दिनों की बाते करते है। के समय का आनंद लेते हैं। निनाद ग्रीन टी पीने की आदत डालने की बात करता है तो अश्विनी जवाब देती है कि निनाद की वजह से उसे भी चाय का मजा आने लगा है। फिर निनाद साईं को याद करता है जिससे अश्विनी चिढ़ जाती है और उससे उसका नाम न लेने के लिए कहती है।

अश्विनी और निनाद ने अतीत को किया याद
अश्विनी साईं के प्रति अपनी नफरत दिखाते हुए निनाद को विराट के सभी दर्द और तकलीफों के बारे में याद दिलाती है। वह अश्विनी की बात सहमत हो जाता है और साई की मौत के बाद के समय के फ्लैशबैक में जाता है।

Banner Ad

जिसमें उन्हें याद आता है कि कैसे विराट अपनी जान जोखिम में डालकर खुद को मारना चाहता था। अश्विनी ने कहा कि विराट हर जोखिम भरे मिशन को अंजाम देता था और बुरी तरह घायल हो जाता था।

विराट को ऐसे मिला विनायक
निनाद ने बताया कि वह अश्विनी की कसम के बाद ही ऐसा करने रुका था, लेकिन वह बताती है कि विनायक को एक मिशन पर पाकर वह बदल गया।

वे याद करते हैं कि कैसे विराट ने विनायक को आतंकवादियों से बचाया था जब वह छोटा था और फिर उसे अपने बेटे के रूप में अपना लिया। निनाद और अश्विनी विनायक के ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।

पाखी ने अश्विनी को बताया अपना शक
इधर पाखी विराट की अलमारी खोलती है और उसमे उसे साई और विराट के पहले बच्चे विनायक के साथ उसका फोटो फ्रेम मिलता है। तभी अश्विनी पाखी के पास आती है और उसे परेशान देख उससे कारण पूछती है।

पाखी उसे अपने शक के बारे में बताती और कहती है कि फ़ोन पर विराट बेहद परेशान था उससे कुछ छुपा रहा था। अश्विनी पाखी को ज्यादा न सोचने के लिए कहती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ghkkpm💕 (@_sairat00)

सावी को हुई विनायक की फ़िक्र
अश्विनी पाखी को विराट के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए कहती है। वह पाखी को यह भी समझाती कि वह विराट को उसके अतीत के बारे में याद न दिलाए। वहीं, विराट विनायक को खाना खिलाने जाता है और उससे माफी मांगता है।

इधर साईं सावी को खाना खिलाती है लेकिन सावी को विनायक की चिंता होती है। वह कहती है कि उसने कुछ नहीं खाया होगा।

साई भी विनायक के लिए फिक्रमंद होती है और विराट को फोन करने का फैसला करती है। इधर वितरत मन ही मन साई पर गुस्सा हो रहा होता है तभी तभी उसके पास साईं का फोन आता है और दोनों एक दूसरे की आवाज सुनकर इमोशनल हो जाते हैं।

विराट साईं को उसके और विनायक के बेटे के बीच में नहीं आने के लिए कहता है। साई कहती है कि वह विनायक का इलाज कर सकती है और विनायक के प्रति अपनी चिंता दिखाती है। साई के कहने पर विराट साई से विनायक के इलाज के लिए तैयार हो जाता है।

प्रीकैप :- विराट विनायक को साई के घर ले जाता है। साई पूछती है कि क्या वो विनायक के इलाज के लिए आए है। विराट हाँ बोलता है। विराट को देखकर साई भावुक हो जाती है।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter