‘गुम है किसी के प्यार में’: पाखी से माफी मांगेगा विराट, होगा इस बात का पछतावा

टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप के बाद अब नए ट्विस्ट और सस्पेंस सामने आने लगे है। जिसके चलते आगे के ट्रैक को लेकर दर्शकों की धड़कने बढ़ रही है।

पाखी और विराट को पता चल जाएगा की साईं जिन्दा है और उसकी एक बेटी सावी भी है। इसके अलावा शो में एक ऐसा ट्विस्ट आएगा जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होगी।

पाखी के लिए पिघलेगा विराट का दिल
शो में अब तक विराट पाखी एक दूसरे से दूर-दूर ही रहे है लेकिन जल्द ही विराट का दिल पाखी के लिए पिघलता हुआ नजर आएगा।

केवल इतना ही नही वह पाखी के साथ नई शुरुआत करने के बारे में भी सोचेगा। चूंकि दर्शक हमेशा साई विराट को ही साथ देखना चाहते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वो कैसे रिएक्ट करते है 

विराट ने पाखी से मांगी माफी
अब तक पाखी से रूखा व्यवहार कर रहा विराट अब पाखी से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगता हुआ नजर आएगा।विराट को इस बात का पछतावा भी होगा कि पाखी उसके लिए हमेशा डेडिकेटेड रही लेकिन उसने पाखी को कभी अटेंशन नही दी और हमेशा साई की यादों में खोया रहा ।

सावी और विनायक करवाएंगे सई-विराट का मिलन : शो में सई और विराट की मुलाकात बच्चों की वजह से होगी। शो के लेटेस्ट प्रोमो में भी दिखाया गया है कि अपकमिंग एपिसोड में विनायक साई को लेकर और सावी विराट और पत्रलेखा को लेकर एक दूसरे की तरफ आ रहे है।
मेकर्स ने प्रोमो को महाखुलासे के तौर पर पेश किया है। जिससे यह लग रहा है कि अब साई-विराट जल्द ही आमने सामने आने वाले है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter