मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में एक बार फिर से हंगामा होने वाला है। विराट को पाने की हसरत पूरी होने के बाद भी साईं का दिल खुश नहीं है। उसे कहीं न कहीं अपनी किस्मत खराब होने की बात सताने लगी है। इधर शादी की खुशियों में चव्हाण परिवार खोया हुआ है। वह राजीव की शिवानी के साथ और विराट की साईं के साथ शादी होने पर जश्न मना रहा है।
शो में राजीव और शिवानी की शादी की रस्में पूरी होने के बाद सारा परिवार भावुक हो जाएगा। सभी मिलकर शिवानी को विदा करेंगे। वहीं साईं को फिर से चव्हाण परिवार की असली बहू होने का दर्जा मिल गया है।
परिवार के लोग विराट और साईं को भी शादी पर आशीर्वाद देते हैं। लेकिन भवानी के ताने अभी भी साईं के दिमाग में गूंज रहे हैं। वहीं विराट के शर्त मान लेने से भी साईं का दिल टूट गया है। कहानी में अब और रोमांचक मोड़ आने वाला है।
भवानी के ताने नहीं भूल पाएगी साईं : शादी के मंडप में साईं और विराट के आखिरी फेरे के वक्त भवानी द्वारा किए गए तांडव को साईं भुला नहीं पाएगी। उसे भवानी की ताने भरी शर्त रह रहकर याद आती है।
View this post on Instagram
A post shared by Ghum hai kisikey pyaar meiin (@ghum_hai_kisikey_pyaar_mein_)
इसे भी पढ़ें : विराट का यह फैसला साईं का कैरियर कर देगा तबाह..!
जिसे सोचकर वह दुखी हो जाएगी। वह सोच में पड़ जाएगी कि आखिर विराट को भवानी की शर्त मानने की जरुरत क्या थी। इधर पाखी के सपने भी टूटने वाले हैं। वह साईं और विराट को एक साथ देखकर जलन महसूस करती है।
विराट साईं के लिए होगा चिंतित : शादी की रस्में पूरी करने के बाद विराट साईं को दुखी देखकर चिंतित हो जाता है। जिसके बाद वह साईं से वादा करेगा कि वो किसी भी तरह भवानी को मना लेगा।
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
Image Credit & Source – Hotstar
विराट का यह वादा साईं का दिल खुश कर देगा। इधर शादी के बाद साईं को शरमाते देखकर बुआ शिवानी और राजीव उसकी मजाक उड़ाते हैं। विराट की मेहनत के बाद भवानी भी मान जाएगी और साईं के सामने रखी गई अपनी शर्त वापिस ले लेगी।
साईं को विदा करेगा सम्राट : चव्हाण परिवार शादी के बाद शिवानी को घर से विदा करता हैं। वहीं सम्राट भी साईं को विदा करने की रस्म निभाएगा। सम्राट कहता है कि वह साईं को अपनी बहन मानता है।
View this post on Instagram
A post shared by Ghum hai kisikey pyaar meiin (@ghum_hai_kisikey_pyaar_mein_)
CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES –
FACEBOOK GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
LIKE OUR FACEBOOK PAGE | CLICK HERE |
WHATSAPP GROUP | JOIN NOW | CLICK HERE |
Image Credit & Source – Hotstar
View this post on Instagram
A post shared by Ghum hai kisikey pyaar meiin (@ghum_hai_kisikey_pyaar_mein_)
इसलिए भाई के नाते वह विराट के कान खींचेगा। सम्राट इस दौरान विराट से वादा लेगा कि वो साईं को कभी दुखी नहीं करेगा। सम्राट का स्नेह और प्यार देखकर साईं की अांखें छलक उठेंगी। साईं को विदा करते समय सम्राट भी रो पड़ता है।
विराट का यह फैसला साईं का कैरियर कर देगा तबाह..! आखिरकार भवानी ने मनवा ही ली अपनी जिद