वोट का अधिकार मतदाता को राजा बनने के लिए मिला है, बिकने के लिए नहीं – गौतम
 दतिया. इस बार का चुनाव बिकाऊ और टिकाऊ पर टिका है। भाजपा और कांग्रेस ने इस बार बिकाऊ लोगों को टिकिट दिए हैं। लेकिन बहुजन समाज पार्टी ने ऐसे टिकाऊ लोगों को टिकिट दिए हैं जो किसी भी कीमत पर सामने वालों के प्रलोभनों और धमकियों के आगे झुकने वाले नहीं हैं। चुनाव को अब अधिक समय नहीं बचा है। आप लोगों को साड़ियां, पायलों, शराब आदि का प्रलोभन दिया जाएगा। लेकिन याद रखें बाबा साहब ने वोट का अधिकार मतदाता को राजा बनने के लिए दिया है, बिकने के लिए नहीं। यह बात गुरुवार को भांडेर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी महेंद्र बौद्ध के समर्थन में मेला मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करने के दौरान राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोर्डिनेटर बसपा इंजी. रामजी गौतम ने अपने संबोधन के दौरान कही।

आमसभा को बसपा प्रत्याशी महेंद्र बौद्ध ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस द्वारा उन्हें टिकिट न दिए जाने को लेकर अपनी पीड़ा एक बार फिर सबके सामने रखी। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी वरुण अम्बेडकर ने भी आमसभा को संबोधित किया।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter