30 जुलाई को होगा मतदान : इस बार दो बैलेट यूनिट पर पड़ेगा वोट, NOTA सहित 21 प्रत्याशी आजमाएंगे चुनावी किस्मत

दतिया | दतिया विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी मुकाबला पूरी तरह स्पष्ट हो गया है। अंतिम दिन कुछ प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब NOTA सहित कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशियों की संख्या 16 से अधिक होने के कारण इस बार प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो बैलेट यूनिट (EVM Ballot Unit) का उपयोग किया जाएगा।

दो बैलेट यूनिट पर दिखाई देंगे प्रत्याशियों के नाम : निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार एक बैलेट यूनिट में NOTA सहित अधिकतम 16 प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह प्रदर्शित किए जा सकते हैं। दतिया उपचुनाव में 22 उम्मीदवार होने के चलते मतदाताओं को मतदान के समय दोनों बैलेट यूनिट पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह देखकर ही वोट देना होगा।

मतदान दलों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण : निर्वाचन विभाग ने दो बैलेट यूनिट वाली ईवीएम के संचालन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतदान दलों को भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएगा फैसला : दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनावी मैदान में अब सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

चुनावी मुकाबले पर टिकी सभी की नजरें :  दतिया विधानसभा उपचुनाव में अंतिम प्रत्याशी सूची जारी होने के साथ ही चुनाव प्रचार ने भी पूरी रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) सहित अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

निर्वाचन विभाग भी मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा है। इस बार दो बैलेट यूनिट के उपयोग को देखते हुए मतदान दलों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 30 जुलाई को होने वाले मतदान और 3 अगस्त को आने वाले परिणाम पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हुई हैं।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter