विधानसभा चुनाव 2023 : जबलपुर, भोपाल में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों की एफएलसी वर्कशॉप

भोपाल  : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों की एफएलसी (फर्स्ट लेबल चेकिंग) वर्कशॉप का जबलपुर एवं भोपाल में आयोजन किया जा रहा है। यह 18 एवं 20 मई को होगी। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से आए प्रशिक्षकों द्वारा ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

18 मई को जबलपुर में एफएलसी वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, इसमें 4 संभाग के अंतर्गत आने वाले 21 जिलों के कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे। इसी तरह से 20 मई को एफएलसी वर्कशॉप का आयोजन भोपाल में किया जाएगा, इसमें 6 संभाग के 31 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि 18 मई को जबलपुर में होने वाली वर्कशाप में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से ईवीएम डॉयरेक्टर  एस सुंदर राजन, अवर सचिव ओपी साहनी और अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिल्ली, (नोडल ईवीएम)  ललित मित्तल शामिल होंगे।

20 मई को भोपाल में होने वाली वर्कशॉप में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के सचिव मुधसूदन गुप्ता, अनुभाग अधिकारी शिवम अरोरा, ईवीएम नोडल असम ईमली बरूआ, ईवीएम नोडल पश्चिम बंगाल  सुमंता रॉय, ईवीएम नोडल पंजाब  विपुल उज्जवल शामिल होंगे।

18 मई को वर्कशॉप में यह कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे शामिल : एफएलसी वर्कशॉप के दौरान जबलपुर में चार संभाग के 21 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे। इसमें रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल हैं।

20 मई को इन जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे शामिल : 20 मई को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर हॉल में आयोजित होने वाली वर्कशॉप में 31 जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे। इसमें भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, धार, बड़वानी, झाबुआ एवं अलीराजपुर जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!