वॉटर वुमन शिप्रा ने दतिया आकर पीताम्बरा पीठ में किए दर्शन : मंदिर परिसर में पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन, एक करोड़ पौधे देशभर में लगाने का है संकल्प

Datia News : दतिया। एक करोड़ वृक्ष का संकल्प लेने वाली वॉटर वुमन के नाम से विख्यात उप्र की शिप्रा पाठक अपने जन्मदिवस पर मां पीताम्बरा के दरबार में माथा टेकने दतिया पहुंची। जहां उन्होंने पूजन दर्शन किया। दर्शन उपरांत एक नई परंपरा से को आरंभ करते हुए उन्होंने मां के चरणों में एक पौधा अर्पित करते हुए उसे मंदिर परिसर में रोपित किया। इस मौके पर शिप्रा पाठक से अपने एक करोड़ वृक्ष संकल्प को पूर्ण करने के लिए प्रार्थना भी की।

 

नदियों किनारे अब तक लगा चुकी हैं 7 लाख पौधे : मां नर्मदा को अपना जीवन समर्पित करने वाली शिप्रा पाठक ने भारत की नदियों पर एक करोड़ वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। उनके पंचतत्व फ़ाउंडेशन के अंतर्गत इस मिशन से ४ लाख लोग समस्त भारत से उनसे जुड़े हुए है। जिनके सहयोग से वॉटर वुमन ने नर्मदा, शिप्रा, सरयू, गंगा, यमुना पर अब तक ७ लाख पौधे लगा दिए है। इसके साथ-साथ उन्होंने नदियों के किनारों की कई पहाड़ियों को हरा भरा करने के लिए गोद लिया है।

मां पीतांबरा के दरबार में विशेष आस्था :  दतिया पहुंची वाटर वुमेन शिप्रा पाठक ने बताया कि मां पीतांबरा के प्रति उनकी विशेष आस्था है। इसलिए अपने जन्मदिवस पर उन्होंने सपरिवार दतिया आकर मां के दर्शन, पूजन करके मंदिर परिसर को पौधा रोपित किया है। दतिया पहुंचने पर पीठ पर उनका स्वागत किया गया। तदुपरांत उन्होंने ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन करके मां बेतवा नदी की आरती की।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter