पश्चिम बंगाल का मजदूर पुल से गिरा, रेल्वे ट्रेक पर काम करते समय दर्दनाक मौत, सिंध नदी पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

Datia News : दतिया । रेल्वे ट्रेक पर काम कर रहे पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की अचानक पुल में गिर पड़ा। वहीं काम कर रहे अन्य साथी मजदूरों ने उसे गिरते देखा तो बचाने के लिए दौड़ पड़े।

किसी तरह मजदूर को नदी किनारे से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि झांसी-दिल्ली रेलवे के तीसरे ट्रैक का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां मृतक पिछले कई दिनों से कार्य कर रहा था।

गोराघाट पुलिस के अनुसार झांसी-ग्वालियर रेलवे के नए ट्रैक तीसरे रेलवे लाइन के निर्माण में जुटे मजदूर सुनील पुत्र विमल मंडल निवासी पश्चिम बंगाल के ग्राम सड़गढ़ा काम के दौरान अचानक पुल के नीचे गिर गया।

जिसे गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि सिंध नदी पर पुल निर्माण का कार्य रेलवे के निजी ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस ने फरियादी अनूप मंडल निवासी गौड़ीपुर पश्चिम बंगाल के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित ठेकेदार को भी तलब किया है। मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। मृतक का शव का पोस्टमार्टम कर जिला अस्पताल में रखा गया है।

रेलवे के तीसरे ट्रेक पर चल रहा है काम

पिछले कई दिनों से सिंध नदी पर बनाए जा रहे नए रेलवे ट्रैक पुल पर काम चल रहा है। जहां बाहरी प्रदेश के मजदूर भी काम कर रहे हैं। इन्हीं में शामिल पश्चिम बंगाल के मजदूर सुनील की पुल पर से गिर जाने के बाद दर्दनाक मौत बुधवार को हो गई।

इस घटना के बाद अन्य मजदूर शोक में दिखाई दिए। कुछ मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उनकी सुरक्षा को लेकर कोई प्रबंध नहीं किए गए हैं। जिसके कारण इस तरह के हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter
error: Content is protected !!