WhatsApp ने अगस्त में 20 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स पर लगाया बैन: अनुपालन रिपोर्ट

नई दिल्ली : वाट्सएप ने अगस्त में 20 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया। मैसेजिंग प्लेटफार्म ने हाल ही में जारी अनुपालन रिपोर्ट में कहा है कि इस दौरान उसे 420 शिकायतें मिलीं। वाट्सएप ने कहा है कि उसने कुल 20,70,000 भारतीय अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया है। भारतीय अकाउंट की पहचान उसके फोन नंबर से की गई।

इससे पहले फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा था कि जिन अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें 95 फीसद से ज्यादा स्वचालित या स्पैम संदेश भेजने के काम में शामिल थे। अपने प्लेटफार्म का दुरुपयोग रोकने के लिए वाट्सएप दुनियाभर में लगभग 80 लाख अकाउंट पर मासिक रूप से प्रतिबंध लगाती है। 

फेसबुक ने तीन करोड़ से अधिक सामग्री पर की कार्रवाई फेसबुक ने अगस्त में भारत में 3.17 करोड़ सामग्री पर कार्रवाई की। कंपनी ने शुक्रवार को जारी अनुपालन रिपोर्ट में कहा है कि 10 श्रेणियों के तहत यह कार्रवाई की गई है।

फेसबुक के फोटो शेयरिंग प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने नौ श्रेणियों के तहत इसी अवधि में 22 लाख सामग्री पर कार्रवाई की। फेसबुक ने बताया कि इससे पहले 16 जून-31 जुलाई के दौरान उसने देश में 3.33 करोड़ सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter