गेहूं खरीदी में तेजी : 4 लाख किसानों से 16 लाख मीट्रिक टन उपार्जन, स्लॉट बुकिंग 9 मई तक बढ़ी

भोपाल : मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य तेज़ी से जारी है। अब तक प्रदेश के 3 लाख 97 हजार 516 किसानों से करीब 16 लाख 64 हजार 157 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई 2026 कर दी है।


किसानों को बड़ी राहत : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री Govind Singh Rajput ने बताया कि इस वर्ष सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा करीब 77 लाख मीट्रिक टन था।

उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


स्लॉट बुकिंग और खरीदी व्यवस्था में सुधार

● स्लॉट बुकिंग अब 9 मई 2026 तक जारी रहेगी
● किसानों के लिए शनिवार को भी खरीदी और स्लॉट बुकिंग जारी
● प्रति केंद्र रोज़ाना स्लॉट क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल
● तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6

अब तक प्रदेश में 8.55 लाख किसानों ने करीब 39.10 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक कर लिए हैं।


भुगतान और सुविधा पर फोकस : समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक 20 लाख से अधिक किसानों के लिए ₹2533 करोड़ से ज्यादा के भुगतान आदेश (EPO) जारी किए जा चुके हैं।


किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा : सरकार ने उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं:

● पीने का पानी और छायादार बैठने की व्यवस्था
● साफ-सफाई और तौल की समुचित व्यवस्था
● पर्याप्त बारदाना, मशीनें और उपकरण
● किसी भी जिले के केंद्र पर उपज बेचने की सुविधा


Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter