वो अभिनेता जिसने राजेश खन्ना को जड़ दिया था थप्पड़, कहा था- सुपरस्टार होंगे अपने घर में

मुंबई. सुपर स्टार काका यानि राजेश खन्ना के वैसे तो कई किस्से मशहूर हैं। लेकिन उनके जीवन में घटी कुछ बातें आज भी उनके फैंस को चौंका देती है। राजेश खन्ना ने अपने अभिनय की दम पर फिल्म इंडस्ट्रीज में सुपर स्टार का ताज हांसिल किया था। उनके अभिनय का लोहा भी कई फिल्मों में देखने को मिलता है। आज हम एक ऐसे वाक्ये के बारे में बात करने वाले हैं। जिसे पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे।

राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के वो अभिनेता थे, जिन्होंने बॉलीवुड में 15 बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी थीं। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई अभिनेता नहीं तोड़ पाया। एक समय ऐसा था जब राजेश खन्ना के पीछे दुनिया पागल थी। लड़कियां उनके नाम का सिंदूर लगाया करती थीं और लड़के उनके जैसे हेयर कट करवाया करते थे। उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए निर्माता निर्देशकों की लाइन लगा करती थी। हालांकि उसी दौर में वो किस्सा भी खूब मशहूर हुआ था जब बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता ने राजेश खन्ना को तमाचा जड़ दिया था।

ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि महमूद थे। जो इंडस्ट्री के बड़े स्टार रह चुके थे। फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ वो बतौर निर्देशक भी काम कर रहे थे। उन्होंने 1979 में आई फिल्म ‘जनता हवालदार’ के लिए राजेश खन्ना को साइन किया था। वहीं हेमा मालिनी फिल्म की लीड हीरोइन थीं।

इस फिल्म की शूटिंग महमूद अपने फॉर्म हाउस में कर रहे थे। एक दिन महमूद के बेटे की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई और वो उन्हें हैलो बोलकर निकल गए। राजेश खन्ना उन दिनों सुपरस्टार थे। उन्होंने अपने सामने लोगों को पागल होते देखा था। ऐसे में महमूद के बेटे का सामान्य तौर पर हैलो कहकर आगे निकल जाना उन्हें अच्छा नहीं लगा।

राजेश खन्ना इस बात से नाराज हो गए और सेट पर देर से आने लगे। वो अक्सर फिल्मों के सेट पर देर से ही जाते थे। हालांकि इससे महमूद को फिल्म शूट करने में परेशानी होने लगी थी। राजेश खन्ना के लिए महमूद को घंटों इंतजार करना पड़ता था।

ऐसे एक दिन महमूद अपने गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाए और जब राजेश खन्ना सेट पर देर से पहुंचे तो उन्होंने एक तमाचा जड़ दिया। महमूद ने कहाकि आप सुपरस्टार होंगे अपने घर के, मैंने फिल्म के लिए आपको पूरा पैसा दिया है और आपको फिल्म पूरी करनी ही पड़ेगी। उस एक थप्पड़ ने राजेश खन्ना को कुछ पलों के लिए उनका स्टारडम भूला दिया था। इसके बाद वो शूटिंग के लिए वक्त पर आने लगे थे।

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter