Datia News : दतिया। थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम बसई जीव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी हो गई। इस घटना में दोनों ओर के दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। जिनका पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस संबंध में क्रास मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें दोनों आेर के लोग आरोपित हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम बसई जीव निवासी बाबूसिंह यादव पुत्र मंगल सिंह की उनके रिश्तेदार अंबर यादव पुत्र सुरेंद्र से पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार रात विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्ष के लोग बंदूक लेकर आमने-सामने आ गए और विवाद के दौरान गोलीबारी कर दी। इस घटना में जहां बाबूसिंह की जांघ में गोली जा लगी वहीं अंबर यादव भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना पर थरेट पुलिस मौके पर पहुंची जहां से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
गंभीर िस्थति होने पर दोनों घायलों को दतिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद तनाव की िस्थति को देखते हुए थरेट थाना प्रभारी ने इंदरगढ़ और भगुआपुरा से पुलिस बल मंगा लिया गया था। ताकि िस्थति नियंत्रण में रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध क्रास मामला दर्ज कर लिया गया है।
गोलीबारी की घटना को लेकर गांव में तनाव
इधर ग्राम बसई जीव में दो पक्षों में हुई गोलीबारी की घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण िस्थति बन गई। जिसके बाद पुलिस को आसपास के थाना क्षेत्र से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा। रात भर पुलिस बल की मौजूदगी रहने से िस्थति नियंत्रण में रही। वहीं थरेट पुलिस भी घटना को लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं कर पा रही थी। जिसके चलते दिन भर तमाम तरह की चर्चाएं होती रही।