पैसों को लेकर हुई कहासुनी में हसिया मारकर पत्नी की ले ली जान : घटना के कुछ घंटे बाद ही पकड़ा गया आरोपित

Datia News : दतिया। आपसी कहासुनी के दौरान गुस्से में पति ने अपनी पत्नी की हसिया मारकर जान ले ली। इसके बाद वह घबराकर भाग निकला। बच्चों ने जब अपनी मां को मृत अवस्था में देखा तो चीख पुकार मच गई। जिसके बाद आसपास लोग जमा हो गए। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी गई।

थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम देगुवां में पैसे को लेकर हुए विवाद में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर हसिए से ताबड़तोड़ बार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद जब बच्चों ने अपनी मां को मृत हालत में देखा तो शोर शराबा मचा दिया। जिससे घबराकर आरोपित मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसे घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित कि विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।

घटना के संबंध में मृतक महिला के पुत्र फरियादी वीरसिंह कुशवाह पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम दिगुवां ने पुलिस को बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर उसके पिता रामप्रकाश कुशवाह पुत्र हरदयाल कुशवाह एवं मां सूरजा देवी के बीच मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे विवाद हो गया था।

जिसके बाद गुस्से में उसके पिता ने हसिया से मां सूरजा का गला काटकर हत्या कर दी। पत्नी के शव को रक्तरंजित छोड़कर आरोपित मौके से भाग निकला। जब बच्चों ने यह हादसा देखा तो अन्य लोगों को खबर दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया।

साथ ही आरोपित की तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी थरेट विजय लोधी ने पुलिस टीम के साथ दविश देकर आरोपित रामप्रकाश कुशवाह को दिगुवां की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हसिया जप्त किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter