25 जुलाई से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रमों में लेंगी भाग

भुबनेश्वर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 से 27 जुलाई, 2023 तक ओडिशा की यात्रा पर रहेंगी. राष्ट्रपति 25 जुलाई, 2023 की शाम को अटूट-बंधन परिवार द्वारा प्रायोजित चिकित्सा विद्यार्थियों के एक समूह के साथ बातचीत करेंगी और भुवनेश्वर में ओडिशा राजभवन के एक नए भवन खंड की आधारशिला रखेंगी।

राष्ट्रपति 26 जुलाई, 2023 को कटक में उड़ीसा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष के समापन समारोह में सम्मिलित होंगी। राष्ट्रपति उसी दिन कटक के  रामचन्द्र भञ्ज चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के वार्षिक समारोह को भी संबोधित करेंगी तथा कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ओडिशा के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति 27 जुलाई, 2023 को ओडिशा राजभवन में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। राष्ट्रपति उसी दिन राष्ट्रव्यापी संगोष्ठी और सम्मेलन आयोजित करने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के इस वर्ष के विषय “सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष” का शुभारंभ करेंगी और दसाबतिया, तमांडो, भुवनेश्वर में इसके “लाइटहाउस कॉम्प्लेक्स” की आधारशिला रखेंगी।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter