‘गुम है किसी के प्यार में’: क्या लीप के एक दूसरे से इस तरह मिलेंगे साई और विराट

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अब साई और विराट की जिंदगी में आने वाला तूफान दस्तक दे चुका है। पाखी बेल पर रिहा होके घर आ चुकी है जिसकी वजह से साई और विराट एक बड़े झगड़े के बाद अब अलग हो चुके है और लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट बस एक्सीडेंट वाली जगह पर जाएगा वहां उसे सई की मौत की गलतफहमी हो जाएगी।

इसके बाद शो में एक लंबा लीप आने वाला है। दर्शकों को अब यह जानने की बेहद दिलचस्पी है कि आगे शो में क्या होगा?

विराट की हालत देख पाखी भी हो जाएगी दुखी
चौहान निवास के सभी लोगों को लगेगा कि बस एक्सीडेंट में सई की मौत हो गई है। घर में उसके लिए एक शांति पूजा भी रखवाई जाएगी। सई को मरा हुआ समझकर विराट पूरी तरह से बिखर जाएगा।

उसकी ये हालत देख पाखी भी बेहद दुखी हो जाएगी। इधर अपनी प्रेग्नेंसी की बात पता चलने पर सई अपने आने वाले बच्चे को अकेले पालना का फैसला कर लेगी।

लीप के बाद कुछ ऐसी होगी कहानी
‘गुम है किसी के प्यार में’ आने वाले लीप के बाद शो की कहानी सई और विराट की बेटी सावी के इर्द-गिर्द ही घूमेगी, जिससे विराट पूरी तरह अंजान है।

दूसरी तरफ विनायक चौहान परिवार को मिल जाएगा। मेकर्स अपकमिंग एपिसोड में इस बात से पर्दा उठा देंगे कि विनायक बिलकुल सही सलामत है। पाखी और विराट विनायक के लिए झूठे पति-पत्नी के तौर पर रहना शुरू कर देंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

यह भी पढ़ें: साईं को मरा हुआ समझकर टूटा विराट और चव्हाण परिवार, डॉक्टर ने साईं को दी उसके प्रेग्नेंट होने की खबर

शो में आएगा यह जबरदस्त ट्विस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साई और विराट बहुत समय तक दूर नहीं रहेंगे और बहुत जल्द उनका सामना होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट अपने बेटे विनायक को एक कैंप में सरप्राइज देने पहुंचेगा जहाँ उसका सामना सई से हो जाएगा। हालाँकि यह देखना दिलचस्प होगा मेकर्स यह कदम दर्शकों को कितना पसंद आने वाला है।

Share

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter