‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में सम्राट की मौत का बदलेगा ट्रेक..? मेकर्स कहानी में करने वाले हैं बदलाव, इधर चव्हाण हाउस में छा जाएगा मातम!

मुंबई । ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो की कहानी में अब ऐसा मोड़ आने वाला है जो दर्शकों को राहत की सांस देगा। सोशल मीडिया की ताकत के आगे टीवी शो के मेकर्स को भी झुकना पड़ता है। यह साबित होता जा रहा है। मेकर्स को भी शो की कहानी में दर्शकों की इच्छा अनुसार बदलाव कर नया टर्न देना पड़ रहा है।

यही सब कुछ इन दिनों ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में देखने को मिलेगा। अब तक की कहानी में जगताप ने कार की टक्कर मारकर सम्राट को बुरी तरह घायल कर दिया था।

लेकिन ऐनवक्त पर साईं और विराट पहुंचकर सम्राट को अस्पताल लेकर जाने लगते हैं। तभी रास्ते में सम्राट विराट और साईं से ऐसी बातें करने लगता है जैसे की वो जिंदगी को अलविदा कह देगा। सम्राट की मौत का टि्वस्ट शो में दिखाए जाने को लेकर दर्शक भड़क उठे।

सोशल मीडिया पर इसे लेकर विरोध छिड़ गया। दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शो में सम्राट की मौत न दिखाए जाने की मांग मेकर्स से कर डाली।

दर्शकों की इसी मांग को देखकर मेकर्स को भी कहानी में बदलाव करना पड़ रहा है। अब सुनने में आया है कि मेकर्स ने कहानी में सम्राट की मौत के टि्वस्ट में चेंज करने का मन बना लिया है। जिसके बाद अब शायद शो में सम्राट की मौत नहीं दिखाई जाएगी।

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

बच जाएगी सम्राट की जान? : इस शो प्रोमो के अनुसार अपकमिंग एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि सम्राट विराट और साईं की आंखों के सामने ही दम तोड़ देगा। इस प्रोमो के सामने आने के बाद दर्शकों ने मेकर्स से मांग शुरू कर दी थी कि यह ट्विस्ट शो में ना लाया जाए। सूत्रों की मानें तो मेकर्स शाे में सम्राट की वापसी करवाएंगे। जिसके बाद शो में अअब सम्राट की मौत नहीं होगी।

दर्शकों की मांग पर मेकर्स करेंगे बदलाव? : सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार शो में सम्राट की मौत का टि्वस्ट दर्शकों को पसंद नहीं आ रहा था। जिसके बाद दर्शकों ने इसे हटाने की मांग शुरू कर दी थी।

इसे भी पढ़ें : जगताप को गोली मार देगा विराट! सम्राट की जिंदगी बचाने की कोशिश होगी नाकाम?

लगातार की जा रही मांग को देखते हुए मेकर्स ने सम्राट के मौत वाले ट्रैक में बदलाव लाने की कोशिश शुरू कर दी है। दर्शकों की इसी मांग को लेकर अब मेकर्स कहानी में ट्रेक बदलने वाले हैं।

साईं को दोष देगी भवानी : सम्राट की इस हालत के लिए भवानी और परिवार के अन्य सदस्य साईं को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश में लग जाएंगे। भवानी पहले जगताप की परेशानी के लिए भी साईं को ही भला बुरा कह चुकी है।

जगताप ने साईं से शादी करने की जिद में पूरे चव्हाण हाउस में आतंक मचा दिया था। बता दें कि विराट-साईं की शादी से पहले ही जगताप साईं पर डोरे डाल चुका था। लेकिन साईं ने उसे कोई भाव नहीं दिया। एक बार फिर जगताप साईं की जिंदगी में दोबारा लौट आय है। जिसके आने के बाद से साईं और विराट की जिंदगी में तूफान आ गया है।

इसे भी पढ़ें : सिंगर केके ने अपने आखिरी शो में गाया “हम रहे या न रहे याद आएंगे ये पल “, फिर कहा दुनिया को अलविदा , देखिये उनका ये आखिरी शो का वीडियो !

CONNECT WITH US FOR LATEST UPDATES  –

FACEBOOK GROUP  JOIN NOW | CLICK HERE 
LIKE OUR FACEBOOK PAGE  CLICK HERE 
WHATSAPP GROUP   JOIN NOW | CLICK HERE 

घर में सम्राट का इंतजार करेगी पाखी : इधर घर पर पाखी मां बनने की प्लानिंग कर रही है। वह इसके लिए सम्राट से साथ मांगती है। सम्राट उसके साथ रोमांटिक पल गुजरता है लेकिन तभी साईं का फाेन आ जाने से वह घर से चला जाता है।

इस बीच पाखी उसका घर पर इंतजार करती है। उसे घर में कमरा सजाता देख करिश्मा उसकी तारीफ करती है। वह पाखी से कहती है कि आज बहुत सुंदर लग रही है। ऐसे में सम्राट के घायल होने की खबर उसे मिलती है। जिसके बाद चव्हाण हाउस में मातम छा जाता है।

कोलकाता : सिंगर केके ने अपने आखिरी शो में गाया “हम रहे या न रहे याद आएंगे ये पल “, फिर कहा दुनिया को अलविदा

‘गुम है किसी के प्यार में’ जगताप को गोली मार देगा विराट! सम्राट की जिंदगी बचाने की कोशिश होगी नाकाम?

Share this with Your friends :

Share on whatsapp
Share on facebook
Share on twitter