मुंबई : ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो के मेकर्स लगता है कि अक्षरा और अभि की शादी को और टि्वस्ट से घेरने वाले हैं। जैसे-जैसे शादी नजदीक आ रही है वैसे वैसे काेई न कोई अड़चन इस रिश्ते में नजर आने लगी है। दोनों की शादी में परिवार वाले भी खुशी-खुशी शामिल होने वाले हैं।
इसी बीच शादी वाले दिन ही अक्षरा और अभिमन्यु के बीच बहस हो जाएगी और इस बात से अक्षरा की सौतेली बहन आरोही को खूब मजा आएगा।
शादी वाले दिन ही अक्षरा और अभिमन्यु का रिश्ते में दरार आती नजर आएगी। ऐसा लगेगा कि एक होने से पहले ही दोनों की राहें अलग होने वाली हैं।
आरोही लेगी अक्षरा से बदला
अक्षरा शादी वाले दिन अभिमन्यु से पूछेगी कि क्या उसके पापा शादी में नहीं आएंगे? इस सवाल को सुनते ही अभि भड़क जाता है और वह इस मामले से उसे दूर रहने की बात कह देता है।
अभि की बातों को सुनते ही अक्षरा पहले चीजों को संभालने की कोशिश करती हुई नजर आती है लेकिन बाद में वह भी अलग राह पकड़ लेती है। यह सब देखकर आरोही खूब मजे लेती है।
आरोही भी इसे लेकर बड़ा दांव भी खेलेगी। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कुछ समय पहले ही दिखाया गया था कि अक्षरा के लिए अभि अपनी और आरोही की शादी तोड़ देता है। इस बात बदला आरोही भी अक्षरा से लेने की फिराक में नजर आएगी।
तिलक की रस्म में आएंगी रुकावटें
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एपिसोड में दिखाया गया है कि हर्ष ने अभिमन्यु की तिलक सेरेमनी में शामिल होने से मना कर दिया है। इसके बाद मंजरी भी तिलक में आने से मना कर देती है। घरवालों का फैसला सुनकर अभि नाराज हो जाता है। दूसरी ओर आरोही बीच में ही रस्म को रोकने की कोशिश करती है।